फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुठभेड़ में तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

श्रावस्ती/इकौना। बाइक सवार तीन शातिर चोरों के साथ बुधवार की देर रात एसओजी व इकौना की संयुक्त पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर मेें गोली लगने से एक चोर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती करवाया है। मुठभेड़ के दौरान भाग रहे घायल चोर के दो साथियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार चोरों के पास से आभूषण व हथियार बरामद हुआ है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि बुधवार की रात इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहनीपुर चौराहे से कैलाशपुर मार्ग हाइवे मोड़ के पास शातिर चोरों के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी ने एसओजी टीम के साथ कैलाशपुर हाईवे मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने जैसे ही तीनों को रोकने का इशारा किया तो एक संदिग्ध ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार शातिर चोर सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पासी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके साथ मौजूद दो अन्य शातिर चोरों को भी भागते समय दबोच लिया गया। उनकी पहचान ग्वारी गांव निवासी राजू सिंह और रामचन्दर के रूप में हुई है। तीनों को जेल भेज दिया गया। ईट-पत्थर फेंक कर पता करते थे मौजूद लोगों की संख्या एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वो सभी दिन के समय विभिन्न गांवों में घूमकर गांव के बाहर स्थित घरों की रेकी करते थे। चोरी के लिए उस घर का चुनाव करते थे, जहां पहुंचने का रास्ता आसान हो और आसपास छिपने की जगह हो। यही नहीं चोरी से पहले ये चिन्हित घर पर पत्थर व ईंट फेंक कर घर में मौजूद सदस्यों की संख्या की जांच करते थे। संतुष्टि के बाद घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने इकौना क्षेत्र में दो से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। लंबा है आपराधिक इतिहास, आभूषण व हथियार बरामद एएसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। रामप्रकाश पर सीतापुर व श्रावस्ती में विभिन्न धराओं में 23 प्राथमिकी, राजू सिंह पर श्रावस्ती व सीतापुर में विभिन्न धराओं में सात प्राथमिकी और रामचंद्र पर श्रावस्ती जिले में छह प्राथमिकी दर्ज है। चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, 25,000 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार पेंचकस, सब्बल, आरी ब्लेड, कटर, घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की बाइक व हथियार बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें