फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिट्टी खोदाई के गड्ढे में डूबने से महिला की मौत, , मची चीख-पुकार

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Jul 2026 02:35 PM IST

ग्राम पंचायत भलुहिया दसौंधी निवासी एक महिला रविवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान भट्ठे के पास मिट्टी खनन कर खोदे गए गड्ढे में भरे बरसात के पानी में पैर फिसलने वो गहरे पानी में चली गई। इससे डूबने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इकौना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलुहिया दसौंधी निवासी रंजना (56) रविवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए भट्ठे के पास स्थित गड्ढे के पास गई थी। रंजना का एक हाथ पहले से फ्रैक्चर था। इस दौरान पैर फिसलने से वो गड्ढे के गहरे पानी में चली गई। हाथ फ्रैक्चर होने से वो खुद को संभाल भी नहीं पाई और डूबने से उनकी मौत हो गई। रंजना के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान रंजना का शव गड्ढे के पानी में उतराता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी महिलानाथ उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें