फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लूट व हत्या का 50 हजार रुपये का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

हत्या व लूट के प्रकरण में वांछित 50 हजार रुपये का इनामिया दौलत अली मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के देवरनिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस टीम देवरनिया पुल के पास रात में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने देवरनिया पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस घेराबंदी देख दौलत अली ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। दौलत अली हत्या और लूट के एक मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आपराधिक इतिहास और आगे की कार्रवाई दौलत अली पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह हरदत्त नगर गिरंट थाने में दर्ज हत्या और लूट के एक मुकदमे में वांछित था। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा गया है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें