नव वर्ष पर यातायात पुलिस बुधवार को नए अंदाज में नजर आई। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम मातहतों के साथ भिनगा के ईदगाह तिराहा पहुंचे। जहां उन्होंने बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन लेकर गुजरने वाले लोगों को रोक कर उन्हें गुलाब भेंट किया। साथ ही नव वर्ष की बधाई देते हुए खुद की सुरक्षा व परिवार के हित में यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। अपने व अपनों के लिए अपनी जिंदगी से खिलवाड़ न करें। स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।