फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: तेंदुआ होने की अफवाह पर ग्रामीणों संग खेत खंगालते रहे वनकर्मी, सूचना पर पहुंचे वनकर्मी

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर कलां के मजरा मलंग गांव निवासी निहाल उर्फ दिग्विजय मंगलवार को घर के बगल स्थित मक्के के खेत में गया था। इस दौरान उसने खेत में तेंदुआ होने की बात कह शोर मचा दिया। इस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्रीय वनाधिकारी राममिलन, वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव ने अन्य वन कर्मियों के साथ मिल कर खेत में खोजबीन की। काफी देर तक खोजबीन के बाद कुछ न मिलने पर टीम एहतियात बरतने की बात कह वापस चली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें