यूपी के श्रावस्ती में तराई क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान को काले बादलों ने घेर लिया। 8 बजते बजते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। तेज हवाओं से कई किसानों की फसल खेत में गिर गई है।