यूपी के श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरामाफी निवासी बसीर अहमद (42) का गांव के ही मुबारक के साथ जमीन का विवाद है। शुक्रवार को दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। बसीर का आरोप है कि विपक्षी मुबारक ने अपने भाईरूों व भतीजों साबिर अली, साजन, बाबू के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने दौड़ी उनकी पत्नी रहीशा (40) को भी नहीं छोड़ा और उसे भी लाठी-डंडो से जमकर पीटा। हमले में गंभीर रूप से घायल बसीर अहमद व रहीशा को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती करवाया। जहां बसीर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।