यूपी के श्रावस्ती में युवक का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। उसकी पहचान दूजीराम (50) के रूप में हुई है। वह सोनवा थाना क्षेत्र के चंदरखा बुजुर्ग के मजरा जिगहनिया गांव का रहने वाला था। उन्हीं के खेत में लगे आम के पेड़ की डाल से रबड़ की रस्सी से उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पुत्र उमेश की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।