फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में प्रेमी युगलों ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 01:21 PM IST

यूपी के श्रावस्ती में रविवार की रात प्रेमी युगलों ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो वह चीख उठे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव की है। गांव निवासी बाबूराम का बेटा अंकित कुमार (19) रविवार की रात अपने कमरे में था। देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो बाबा शोभाराम उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई। आवाज देने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में दो लाशें फंदे से लटक रही थीं। एक उनके पोते अंकित और दूसरी गांव के ही रामेंद्र की बेटी सुषमा (18) की। यह देख उनके मुंह से चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें