फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में नशीली दवाओं की तस्करी वाले दो तस्कर गिरफ्तार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 04:54 PM IST

श्रावस्ती में शनिवार को पुलिस ने नशे की दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने सुजानडीह जंगल के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ई-स्कूटी, मोबाइल व करीब 10 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद हुई हैं। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट सौरभ सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम सुजानडीह जंगल के पास से दो अंतरराज्यीय मादक दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें बहराइच के नानपारा क्षेत्र के भुलौरा निवासी शिवपूजन वर्मा व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के विशुनापुर के मजरा बिजलीपुर निवासी इमरान (वर्तमान पता नानपारा क्षेत्र के माघी गुरगुट्टा) शामिल हैं। इनके कब्जे से 23,400 नाइट्राजेपाम टेबलेट 10 एमजी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशीली गोलियां विभिन्न माध्यमों से एकत्र कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे। पकड़ी गई दवा की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें