श्रावस्ती में भिनगा तहसील क्षेत्र के गुलरा परसोहना गांव में नहर की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग की ओर से अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस दिया गया। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर विभाग की ओर से दो माह पूर्व अंतिम नोटिस जारी किया गया। अब शनिवार को एसडीएम आशीष भारद्वाज के साथ गांव पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सिरसिया पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर जेसीबी से पांच पक्के निर्माण सहित फूस का मड़हा आदि गिरा दिया।