फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बालक को कुचला, मौके पर ही निकल गया दम

यूपी के श्रावस्ती में बुधवार शाम ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय बालक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया है। हादसा इकौना थाना क्षेत्र में भिनगा मार्ग स्थित अंधारपुरवा के मजरे बीडीसीपुरवा में हुआ। यहां का रहने वाला सचिन (06) शाम को घर के पास दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी समय इकौना की ओर से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक नशे में तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें