फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में लगी आग, आठ बीघा फसल जलकर खाक

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की सुबह गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती पांच किसानों की आठ बीघा फसल जलकर खाक हो गई। सूचना पर दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। जमुनहा तहसील की ग्राम पंचायत मानवडीह निवासी इस्माइल का खेत बेगमपुर के पास है। बुधवार को उन्होंने अपना गेहूं कटवा लिया था। फसल अवशेष खेत में ही पड़ा था। इसमें बृस्पतिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण शोर मचाते हुए खेत की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा के चलते कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास खेतों में लगी गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से बेगमपुर निवासी कलीम खां का एक बीघा, रंजीत का एक बीघा, सुकई का चार बीघा, मुलीम अली का एक बीघा, मानवडीह निवासी गड्डे का एक बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक रामकिसुन व लेखपाल अभिषेक जयसवाल ने नुकसान का आकलन किया और ग्रामीणों को हर संभव मदद का वादा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें