श्रावस्ती जिले के थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम बनकटा में रविवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक करंट की चपेट में आ गया। बचाने पहुंची पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने दंपत्ति को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी पेशकार (40) के घर की छत में लगा पंखा खराब था। रविवार को वह पंखे के तार को सही कर रहा था तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया जिससे वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। उसके गिरने की आवाज पर बचाने पहुंची पत्नी सुनीता देवी (38) भी बिजली की चपेट में आ कर झुलस गई। महिला की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में दंपती को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने पेशकर को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, पेशकार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।