फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: अनियंत्रित हो पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, एक की मौत, मुंडन कराने चकिया समय माता मंदिर जा रहे थे सवार

भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित परसौरा गांव के निकट बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में पलट गई। घटना में एक वृद्ध की ट्राली के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच ले जाया गया। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी संचितराम अपने पौत्र का मुंडन संस्कार कराने बृहस्पतिवार ट्रैक्टर-ट्राली से बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया समय माता मंदिर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर उसके साथ गांव निवासी विद्याराम (70), शांति देवी, भूपेंद्र, मुस्कान, प्रमोद कुमार, हृदय राम व शिव शंकर सहित करीब 24 लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित बहराइच के थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत ग्राम परसौरा के निकट पहुंची। तभी चालक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। घटना में विद्याराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शांति देवी, भूपेंद्र, मुस्कान, प्रमोद कुमार, हृदय राम व शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दरगाह पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बहराइच भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें