फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाले किनारे मिली खून से लथपथ महिला की लाश, हाथ पर लिखा था परिजन का नाम; चेहरे और गले पर चोट के निशान

यूपी के श्रावस्ती में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार को खून से लथपथ उसकी लाश नाले किनारे पड़ी मिली। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव की है। गांव के निकट संधी नाले में किनारे खून में लथपथ महिला की लीश पड़ी थी। उसके हाथों पर परिवारवालों का नाम लिखा मिला। चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें