फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना...', श्रावस्ती में सुसाइड नोट लिख फंदे से झूल गई युवती

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की सुबह सुसाइड नोट लिख युवती ने सुसाइड कर लिया। घरवालों ने फंदे से लटकती लाश देखी तो चीख उठे। एक महीने बाद बरात आनी थी। घर पर इसकी तैयारियां चल रही थीं। युवती ने सुसाइड नोट में दहेज की खातिर जान देनी की बात लिखी। लिखा कि लड़के वाले दहेज में पांच लाख नकद मांग रहे हैं। हमारे मां-बाप गरीब हैं। इसलिए, मैं जान दे रही हूं। मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खांवा खुर्द की है। गांव निवासी रामकुमार वर्मा उर्फ डिप्टी को तीन बेटी एवं एक बेटा है। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे बेटी लक्ष्मी ने अपने कमरे की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व लक्ष्मी ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें दहेज की खातिर जान देने की बात लिखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें