अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले श्रावस्ती में रविवार से योग सप्ताह की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी व सीडीओ शाहिद अहमद ने कलेक्ट्रेट परिसर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा पहुंचकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के साथ किया योग। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी व काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।