क्या मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश के साथ आएंगे शिवपाल सिंह यादव? यह अब चर्चा का विषय बन गया है। इस बीच, शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव के साथ गुजारे दिनों को याद करते हुए कहा कि, आज तक हर फैसला नेताजी के आदेश पर ही लिया था। शिवपाल यादव ने कहा, 'नेताजी ने मुझे पढ़ाया भी था। मुझे साइकिल पर बिठाकर स्कूल भी ले जाया करते थे। जब मुझे साइकिल चलानी आ गई थी तो मैं भी नेताजी को बिठा कर ले जाता था।'