शामली जनपद के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में मामूली विवाद के बाद युवक जावेद के सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने युवक की दांतों से अंगुली चबा डाली. लोगो के जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद घायल युवक के परिजन और पुलिस ने घायल को कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसको रेफर किया गया है। घायल के पिता सलीम ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आरोपी की तलाश मे दबिश दे रही है।