लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को शामली होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गईं। संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। अन्य मतदान केंद्रों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती रहेगी। वहीं प्रत्येक थाने पर क्यूआरटी और रिजर्व में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। एसपी अभिषेक ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्य और ड्यूटी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दौरान ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।