शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता कस्बे में स्थित द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में नीट, जेईई व यूपीएससी के विद्यार्थियों के लिए फ्री काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लाभ उठाया। वर्कशाप में उपस्थित छात्र-छात्राओं की दिल्ली से आए अनुभवी व योग्य अध्यापकों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी तथा मैथ्स की डेमो क्लास भी ली। क्लास लेने वाले सभी विद्यार्थी बेहद उत्साहित खुश वह प्रेरित नजर आए। द हिंद गुरु एकेडमी व स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर नूर नवाज खान ने कहा कि दिवंगत अहसनुल्लाह खान का सपना था कि देहात के बच्चों को कम से कम खर्चे में उच्च स्तर की शिक्षा हासिल हो ताकि गढी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर या सीए बनकर अपना करियर बनाएं व देश सेवा करें। कहा कि प्रतिदिन आठ घंटे तक की पढ़ाई जरूरी है। साथ ही हल करने के बाद सवालों को एक बार जरुर पढ़ लेना चाहिए।