फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में महिला बीडीसी सदस्य के घर चोरी ,जाग होने पर फायर कर भागे बदमाश

शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के मुल्लापुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने महिला बीडीसी सदस्य बिरमो देवी के मकान को निशाना बनाया । चोरों ने यहां के दो कमरों से लाखों की नगदी और जेवराज चोरी कर लिए । जाग होने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए । मुल्लापुर निवासी महिला बीडीएस सदस्य बीरमो ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 13 मई की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोई हुई थी। रात करीब 12:30 बजे अज्ञात बदमाश दीवार को फांदकर अंदर घुस गए और बेटे शिवकुमार, कृष्णपाल के कमरे के ताले तोड़ दिए। दोनों बेटे मकान के अन्य कमरों में सोए हुए थे । बदमाशों ने यहां से नगदी , सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए । महिला सदस्य की नींद खुली तो शोर शराब होने पर बदमाश हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गए । सूचना पाते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें