कैराना लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी इकरा हसन मतदान करने पहुंची। बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रदीप चौधरी, सपा की इकरा हसन, बसपा के श्रीपाल राणा के बीच नजर आ रहा है।
हालांकि 11 अन्य प्रत्याशी भी प्रमुख दलों का गणित बिगाड़ सकते हैं। मतदान के लिए शामली और सहारनपुर जिले की पांच विस सीटों के लिए 893 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 1750 बूथ हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए हैं।