जैसे-जैसे सावन मास की पावन शिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शामली से होकर गुजरने वाले शिवभक्तों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है। हरियाणा के रोहतक, भिवानी, झज्जर सहित अन्य ज़िलों से हजारों कांवड़िये ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गांव और शहरों की ओर लौट रहे हैं। बारिश हो या तेज धूप, आस्था के इस अद्भुत उत्सव में मौसम कोई बाधा नहीं बन पा रहा। शिवभक्तों की टोलियाँ बम-बम भोले की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रही हैं। पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज रहा है। कुछ श्रद्धालु ऐसे हैं जो पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, तो कुछ ऐसे भी मिले जो पिछले पाँच से दस वर्षों से यह यात्रा कर रहे हैं। यह बोले , शिवभक्त