शामली जनपद के ऊन-नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार हर घर तिरंगा को लेकर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ ने भाग लिया। तिरंगा रैली का शुंभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. तरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आशाओं,आशासंगिनी व स्वास्थ्य कर्मियो ने भारत माता के जय घोष के साथ तिरंगा रैली निकली। रैली सामुदायिक केंद्र से ऊन चौराहे तक पैदल भ्रमण किया गया। डॉ. रामवीर सिंह ने रैली के संपन्न होने पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहरने पर देश के प्रत्येक नागरिक को गर्व होगा। स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक कर्मचारी को इस अभियान को घर-घर तिरंगा फहराकर सफल बनाना है। इस अवसर पर बीपीएम शकील, बीसीपीएम नवीन कुमार, फार्मासिस्ट मनोज शर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा।