फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: अदिति यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 04:31 PM IST

शामली जनपद के बनत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर संदीप त्रिपाठी को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने किया। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि कथित अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और अशोक चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मामलों में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। प्रदर्शन में किरणपाल मलिक, भूपेंद्र सैनी, विनीत चौधरी, सलेक चंद, अनिल कोरी, सच्चू प्रधान, योगेंद्र गोगर, अमरदीप पंवार, शर्मिष्ठा पाल, खुशनूद, नीरज पहलवान और लक्ष्मीचंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें