फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दादरी रैली में शामली से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, सपा नेताओं में दिखा उत्साह

रविवार को दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की “समाजवादी समानता एवं भाईचारा रैली” में शामली जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भैंसवाल रोड स्थित जिला कार्यालय पर सैकड़ों पदाधिकारी एकत्रित हुए, जहां से कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को दर्जनों कारों के काफिले के साथ रवाना किया। इसके अलावा कैराना विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद इकरा हसन और नाहिद हसन के नेतृत्व में बसों और कारों के जरिए रैली स्थल पहुंचे। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ऐतिहासिक भीड़ जुटी, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में देखने को मिलेगा। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने बताया कि रैली की तैयारी के लिए राजकुमार भाटी ने जिले के कादरगढ़, थानाभवन, भैंसवाल, रसूलपुर गुजरान और कैराना में सभाएं की थीं। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि शामली से पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि जिले में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में गुर्जर समुदाय की विशेष भागीदारी रही, जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शामली में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें