कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को सदर तहसील के एसडीएम सचिन राजपूत ने अधिवक्ताओं के साथ तहसील परिसर के बाहर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें केले, जलजीरा और ठंडा पानी वितरित किया गया। एसडीएम ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।