शामली के झिंझाना कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली। सीओ हेमंत कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कसाना के नेतृत्व में थाने की पूरी पुलिस टीम ने यात्रा में हिस्सा लिया। पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर कस्बे में निकले और लोगों को देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।