फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस ने ढोल बजवाकर कुर्क कराई गैंगस्टर इनाम धुरी की छह करोड़ की संपत्ति

शामली जनपद में कैराना पुलिस प्रशासन में गैंगस्टर इनाम धुरी की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने संपत्तियों पर लोहे के नोटिस बोर्ड लगाने के साथ ही अनाउंसमेंट भी करा दिया। मुकीम गिरोह का सदस्य इनाम उर्फ धुरी के ऊपर जानलेवा हमले, रंगदारी, अवैध हथियार, गैंगस्टर आदि के 41 मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में इनाम धुरी जानलेवा हमले और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे जिलाधिकारी अरविंद चौहान के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी निधि भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार, तहसीलदार अर्जुन सिंह, कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री और कांधला कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार मोहल्ला आलकला इनाम धुरी के वाणिज्य भवन पर पहुंचे। यहां पर प्रशासन में आठ दुकानें कुर्क करते हुए नोटिस बोर्ड लगा दिया तथा ढोल के साथ कुर्की का अनाउंसमेंट भी करा दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आर्य पुरी स्थित इनाम धुरी का 158.91 वर्ग मीटर में बना मकान भी कुर्क कर लिया। इसके अलावा मोहल्ला गुलशन नगर में 240.28 वर्ग मीटर का प्लाट भी कुर्क किया गया। साथ ही इनाम धुरी की पत्नी विनी चौधरी के एचडीएफसी बैंक खाते के 915731 रुपये भी पुलिस प्रशासन ने जप्त कर लिए। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया की मुकीम गिरोह के सदस्य इनाम धुरी की कल 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें