सावन के दूसरे सोमवार को शामली समेत जिलेभर के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिरों के बाहर लगी लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयकारों से शिवधाम गुंजायमान हो गए। शामली, कांधला, करना, थानाभवन और जलालाबाद के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक करमनोकामनाएं मांगी। भक्तों मेंखासा उत्साह दिखा , महिला और युवा श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी रही। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना की। कुछ स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। प्रशासन द्वारा मंदिरों के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।