फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: जसाला गांव में मोनू कश्यप की हत्या के बाद कश्यप समाज में आक्रोश

शामली के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में कश्यप समाज के लोगों और महिलाओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें