फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: परिवार और गांव की सुख-शांति की कामना लेकर पांच दिन में चौसाना पहुंचे कांवड़िये

परिवार और गांव में सुख-शांति व समृद्धि की कामना लेकर चौसाना निवासी सौरभ शर्मा पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकले। वह 5 अगस्त को हरिद्वार की हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर पैदल रवाना हुए थे। करीब पांच दिन की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को सौरभ शर्मा 11 कांवड़ियों की टीम के साथ चौसाना पहुंचे। सौरभ ने बताया कि उनकी पहली कांवड़ का उद्देश्य परिवार और गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करना है। टीम के चौसाना पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद शिवभक्तों में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें