झिंझाना के मदरसा नूरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारी वकीलुर्रहमान, मौलाना आजम, खुर्शीद आलम, हाजी रईस और हाजी याकूब ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।