शामली में मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। वहीं वर्मा मार्केट, मिल रोड और बड़ा बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान लोगों ने बाजारों में सुरक्षित स्थानों पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार किया।