फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: चतुर्थ विशाल कांवड़ सेवा शिविर लगाया

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट, शामली द्वारा वर्मा मार्केट स्थित भगवती मोबाइल शॉप पर चतुर्थ विशाल कांवड़ सेवा शिविर संचालित किया गया। शिविर में थके कांवड़ियों के लिए फलाहार, जल सेवा, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसे देखकर मुख्य अतिथियों राजेश्वर बंसल, मुकेश संगल, अरविंद संगल, घनश्याम दास, मनोज मित्तल, अंकित गोयल सहित अन्य विशिष्ट जनों ने सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोबिन गर्ग ने की, जबकि व्यवस्थाओं में उत्तम जिंदल, रजत बिंदल, संगीत गोयल, प्रवीण गोयल (हैप्पी), शुभम संगल, नीरज संगल, आकाश गुप्ता सहित सैकड़ों का सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि सेवा ही शिव है और यह शिविर समाज की एकता व समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें