फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: दिव्यांगता भी नहीं तोड़ सकी हौसला, 11 वर्षों से लगातार कांवड़ ला रहे शीशपाल

कांवड़ यात्रा में शिवभक्ति के साथ श्रद्धालुओं का अटूट हौसला भी देखने को मिल रहा है। जींद के सफीदों निवासी दिव्यांग शिवभक्त शीशपाल हरिद्वार से कांवड़ लेकर शामली पहुंचे। यहां उन्होंने कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर समिति के सेवा शिविर में कुछ देर विश्राम किया। शीशपाल के शरीर का एक हाथ और एक पैर पूरी तरह सामान्य रूप से काम नहीं करता, लेकिन उनकी आस्था और हौसले में कोई कमी नहीं है। उनके साथ पड़ोस के साथी भी हैं, जो पूरी यात्रा में उनका सहयोग कर रहे हैं। शीशपाल ने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक शरीर में जान है, तब तक हर साल भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था के साथ कांवड़ लाते रहेंगे। दिव्यांगता के बावजूद कांवड़ यात्रा पूरी करने का उनका जज्बा रास्ते में मिलने वाले अन्य शिवभक्तों के लिए भी प्रेरणा बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें