म्यान क्षेत्र के बिडौली-चौसाना रोड पर जाहारवीर गोगा माड़ी के पास बीमार गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि समय रहते उचित उपचार न मिलने के कारण गोवंश ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।