शिवरात्रि से पूर्व शनिवार देर रात तक शामली का शिव चौक और बनत गांव शिव भक्तों के स्वागत से गुलजार रहा। हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों के स्वागत के लिए सड़कों पर उतर आए। शिव भक्तों पर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिव चौक पर देर रात करीब 12 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ।