फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़

डिंपल सिरोही Updated Tue, 12 Aug 2025 10:17 PM IST

शामली में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में यह यात्रा दयाल आश्रम से शुरू होकर दीनदयाल उपाध्याय मार्केट, चौक बाजार, मुख्य बाजार, शामली बस स्टैंड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा थाना भवन मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ शामिल हुईं। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारा प्रण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें