थानाभवन के छत्ताबंगला मोहल्ले में सड़क निर्माण का विरोध करने पर सभासद बॉबी अरोड़ा ने कन्फैक्शनरी संचालक रवि की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवि कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनके मोहल्ले में सड़क का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उसने इसका विरोध किया। इसी बीच सभासद ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर, सभासद बॉबी का कहना है कि रवि ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। जिस पर गुस्सा आया और मारपीट हो गई।