शामली जनपद के कैराना थानाक्षेत्र में रविवार की शाम कांधला निवासी दो सगे भाई कुरुक्षेत्र से पानीपत के रास्ते कैराना आ रहे थे। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के तीन कांस्टेबल ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। कैटरिंग संचालक एक भाई विजय को हिरासत में ले लिया। सोमवार को सुबह विजय का शव सनौली पुलिस चोकी के पास यमुना पुल के नीचे मिला। परिजनों ने सनौली चौकी के तीन पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग की है।