फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी, शामली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शामली के कैराना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 4:00 बजे से ही घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं का यमुना तट पर आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना की पवित्र जल में यमुना के पवित्र जल में स्नान किया और सूर्य को अघ्र्य अर्पण किया। इसके अलावा परिवार की सुख शांति के लिए मंदिरों में पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं की टोली मंगल गीत गाते हुए आ रही थी। इसके चलते वातावरण भक्तिमय हो रहा था। यमुना किनारे प्रसाद और खेल खिलौने की दुकान लगी थी जिसमें बच्चों ने खिलौनो की जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, लेखपाल, ग्राम सचिव, करीब एक दर्जन गोताखोरों के अलावा काफी संख्या में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें