फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बूंदाबांदी से मौसम ठंडा, तीन डिग्री गिरा तापमान, फसलों को नुकसान की आशंका

शामली जिले में दिन निकलते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इन दिनों जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास होता है तो कभी बादल और बूंदाबांदी से ठंडक महसूस हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें