शामली में पानीपत-खटीमा हाईवे पर जलालपुर बाईपास के निकट अज्ञात वाहन ने शमसपुर गांव के रहने वाले मजदूर 52 वर्षीय गजे सिंह को टक्कर मार दी, जिससे मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साएं लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया।तहसीलदार और थाना प्रभारी ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।