शामली। झिंझाना कस्बे के हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज खान की अवैध सम्पत्ति पर शासन-प्रशासन का चाबुक चला। प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ फिरोज खान द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी लगभग तीस करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया। फिरोज खान पर संगीन धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज जो फरार चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी व एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला, सीओ कैराना हेमंत सिंह के नेतृत्व में कोतवाल झिंझाना विरेन्द्र कसाना, कोतवाली प्रभारी कैराना समयपाल अत्री टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की अवैध रूप से अर्जित की गयी लगभग तीस करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी। जिसमें सबसे पहले फिरोज खान के आवास पर टीम कार्रवाई को लेकर टीम नोटिस तामील कराने पहुंची जहां पर परिजनों ने हंगामा किया और नोटिस तामील नहीं किया। जिसके बाद टीम मेरठ करनाल हाईवे पर गांव रजाकनगर के सामने पड़े प्लाट खसरा नंबर 68/2 रकबा 0.0669 हैक्टेयर जिसकी कीमत लगभग 11 पर पहुंची, जहां सरकारी सम्पत्ति का बोर्ड लगाया। कुल चौदह जगह सम्पत्ति पर हो रही है कार्रवाई जिसमें बैकेंट हाल, सहित प्लाट, कृषि भूमि शामिल हैं।