फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पितृदोष ,पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, 8.20 लाख नकदी बरामद

Pratyush Sharma Updated Wed, 01 Apr 2026 10:26 PM IST

शामली। घर में पितृदोष दूर कराने के नाम पर बैटरी व्यापारी अशोक के घर से लाखों रुपये के आभूषण ठगने वाले चार कथित ज्योतिषियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर बेचकर मिली 8 लाख 20 हजार रुपये की नकदी, दो ज्योतिष डिग्री, एक पत्रिका व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 20 मार्च को मोहल्ला नया बाजार निवासी अशोक कुमार के घर में पूजा-पाठ के नाम पर करीब 130 ग्राम सोने के आभूषण लेकर ठग भाग गए थे। मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में राजेश उर्फ गंगाशरण (हापुड़), श्रीनिवास (अलीगढ़), भवानी शंकर (रामपुर) व जतन (अलीगढ़) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ज्योतिष का थोड़ा ज्ञान रखते हैं और इसी के सहारे लोगों को झांसे में लेते थे। उन्होंने पहले व्यापारी का विश्वास जीता और फिर पितृदोष दूर करने के नाम पर 9 सोने के आभूषण कलश में रखवाकर पूजा शुरू कर दी। मौका मिलते ही आभूषणों की पोटली बदलकर भाग गए। आरोपियों ने आभूषण हरिद्वार में बेचकर 8.20 लाख रुपये प्राप्त किए। पूछताछ में उन्होंने पलवल, गाजियाबाद, हरिद्वार, लखनऊ, आगरा, मथुरा, हापुड़, जोधपुर, नैमिषारण्य (सीतापुर) व बुलंदशहर में भी इसी तरह की ठगी करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें