फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली में किस्त देने में देरी होने पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने युवक को मुर्गा बनाया

शामली में किस्त देने में देरी होने पर निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने एक युवक को अपने कार्यालय में बुलाकर मुर्गा बनाया और लात मारकर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी मैनेजर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ने आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी शिवानी ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने मोहल्ला रेलपार स्थित फाइनेंस प्रा. लि. से 45 हजार रुपये का ऋण लिया था। इसकी किस्त 2650 रुपये महीना थी। वह पिछले चार महीने से किस्त दे रही थी। इस महीने किस्त देने में देरी हो गई। पीड़िता के मुताबिक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर आदिल ने 20 जुलाई को उसके पति आत्मराम को अपने कार्यालय रेलपार में बुलाया और वहां पर उसके पति के साथ गाली गलौच की। मैनेजर ने उसके पति को लात मारी और काफी दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उसके पति का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इससे उसके पति को आत्मसम्मान को ठेस पहुंची और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें