प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को शामली जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी का अपमान नहीं सहेंगे”, “सपा सांसद माफी मांगो” और “अखिलेश यादव मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री कविता चौहान ने किया। इस दौरान मीनू संगल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), बृजेश देवी (मंडल उपाध्यक्ष), ममता जैन (नगर मंत्री, शामली), जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी, अनिता सैनी, कमलेश सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।